Skip to product information
1 of 1

Tathastu

365 खुश कैसे रहे

365 खुश कैसे रहे

Regular price Rs. 11.00
Regular price Sale price Rs. 11.00
Sale Sold out
Quantity

चेहरे पर हँसी और मुसकान को देखकर खुशी को परिभाषित नहीं किया जा सकता है। खुशी चेहरे पर नहीं; अंतर की गहराई में होती है; जो चेहरे पर झलके; यह जरूरी नहीं है। वैसे खुश रहने का कोई फॉर्मूला नहीं होता। लोग अपने आप में खुश रहते हैं। किसे किस बात में खुशी मिलेगी; यह कहा नहीं जा सकता। वे खुद भी सही-सही नहीं बता सकते हैं कि उन्हें किस बात में खुशी मिलेगी। हर कोई अपने आप में खुश रहता है या अपने आप में दुःखी रहता है। खुश रहने का लोगों का अपना-अपना सिद्धांत है; अपना-अपना तरीका है; अपना-अपना विचार है।
निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि खुश रहना अपने हाथ में है। किसी को बड़ी उपलब्धि पर खुशी मिलती है तो किसी को छोटी उपलब्धि पर बड़ी खुशी मिलती है। कोई छोटी बात पर बहुत खुश हो जाता है; कोई बड़ी बात पर भी खुश नहीं हो पाता है। यानी जो जिस बात में अधिक खुशी ढूँढ़ता है; वह उतना ही अधिक खुश होता है। जो कम खुशी ढूँढ़ता है; वह कम खुश रहता है।
प्रस्तुत पुस्तक में यही बताया गया है कि खुशियाँ दिखाई नहीं देतीं; महसूस की जाती हैं। खुशियाँ हमारे आस-पास ही बिखरी पड़ी हैं। बस; उन्हें समेटने की जरूरत है; सुनहरे पलों में कैद करने की जरूरत है। हम अगर छोटे-छोटे पहलुओं में खुशियाँ ढूँढ़ें तो हमारे पास दुःख नाम की चीज नहीं रह जाएगी।

365 Din Khush Kaise Rahe by Mk Mazumdar: "365 Din Khush Kaise Rahe" authored by Mk Mazumdar is a book that explores the art of happiness and offers insights into how individuals can lead a joyful and fulfilling life every day of the year.

View full details